मैरिनो की मुख्या विशेषताएं:Method to increase yield in wheat

By Kheti jankari

Updated on:

गेहूं की गोभ अवस्था में अराइज एग्रो लिमिटेड के इस उत्पाद का करें प्रयोग

मैरिनो की मुख्या विशेषताएं:– किसान साथियों नमस्कार, गेहूं की गोभ अवस्था ऐसी अवस्था होती है, जब उसमें बालियाँ बननी शुरू हो जाती हैं। पौधे को इस समय सभी प्रकार के तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। फास्फोरस से लेकर जिंक और बोरोन तक सभी तत्व इस समय पौधे को चाहिए। ठंड अधिक होने की वजह से पौधा जमीन से पोषक तत्वों को नहीं उठा पाता। तो आपको इन पोषक तत्वों को स्प्रे के द्वारा देना पड़ता है। इसके लिए अराइज एग्रो लिमिटेड का एक उत्पाद जो मैरिनो के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें आपको लगभग 12 तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं। जो गोभ व्यवस्था में आपकी पौधे को ताकत और लंबी बाली बनाने में सहायता करते हैं। इस उत्पाद के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

गेहूं में बुवाई के समय पोटाश नहीं डाला:तो क्या करें:इस समय स्प्रे करें ये मिटटी में डालें

मैरिनो की मुख्या विशेषताएं

मैरिनो अराइज एग्रो लिमिटेड का एक उत्पाद है। मैरिनो में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पोषक तत्वों का एक भंडार है। इसमें महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के साथ-साथ समुद्री सवाल भी मिल जाता है। मैरिनो पौधे के विकास और बाली के विकास के सभी चरणों में आवश्यक पोषक तत्व पौधे को प्रदान करता है। मैरिनो में मुख्य तत्वों में जैविक पदार्थ 44-40%, नाइट्रोजन, पोटेशियम 13-15%, सल्फर 2.8%, कैल्शियम 1.8%, मैग्नीशियम 0.3%, लोहा 45ppm, मैंगनीज 7ppm, जिंक 15ppm, बोरोन 5ppm और मॉलीब्लेडिनम 3ppm आदि मुख्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व आपके पौधे के संपूर्ण आहार के रूप में कार्य करते हैं। मैरिनो का स्प्रे करने के बाद आपको पौधे में किसी प्रकार की किसी और उत्पाद का प्रयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

मैरिनो की मात्रा

मैरिनो की प्रति एकड़ 500ml मात्रा प्रयोग की जाती है। इसका आप स्प्रे के माध्यम से प्रयोग कर सकते हैं। मैरिनो के साथ आप अन्य फंगीसाइड और इंसेंटिसाइडों को भी मिल सकते हैं। मैरिनो का आप दो से तीन बार अपनी गेहूं की फसल पर प्रयोग कर सकते है।

मैरिनो का बाजार मूल्य

मैरिनो आपको बाजार में ₹800 प्रति लीटर आसानी से मिल जाता है। आप इसको ऑनलाइन भी मंगवा सकते है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इस आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें धन्यवाद

ये भी पढ़ें- गेहूं में कितने दिन तक यूरिया का प्रयोग करें:बाद में करने का कितना नुकसान

गेहूं में आखिरी खाद:वजनदार दानों के लिए यूरिया के साथ क्या मिलाए किसान

गेहूं में खरपतवार नाशकों का प्रयोग कितने दिन तक कर सकते हैं:क्या कहते है कृषि जानकर

गेहूं में दूसरी सिंचाई:कल्ले नहीं बने, डालें ये दमदार खाद:पीलापन खत्म करने का सही समय

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment