CO-5011 गन्ना किस्म की विशेषताएं:CO-5011 Sugarcane Variety Characteristics

By Kheti jankari

Updated on:

CO-5011 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-5011 गन्ना किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, गन्ने की अनेक किस्म में अलग-अलग खूबियां पाई जाती हैं। जिसके कारण वह अलग-अलग क्षेत्र में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देते हैं। वैज्ञानिकों ने 2016 में गन्ने की एक नई किस्म तैयार की थी। जो CO-5011 के नाम से प्रसिद्ध है। गन्ने की इसकी किस्म की काफी सारी विशेषताएं हैं। किसान भाई इस किस्म से काफी अच्छी पैदावार ले रहे हैं। इस गन्ना किस्म को बनाने में वैज्ञानिकों को 8 से 10 साल लगे हैं। यह अगेती गन्ना किस्म है। इस गन्ना किस्म की विशेषताएं, पैदावार और बिजाई क्षेत्र के बारे जानने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके:प्रगतिशील किसान का अनुभव

CO-5011 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-5011 गन्ना किस्म गन्ना प्रजनन संस्थान, करनाल द्वारा तैयार की गई एक नवीनतम किस्म है। यह गन्ना किस्म काफी कठोर है। जिसके कारण यह गिरने के प्रति सहनशील है। इसकी बिजाई आप किसी भी क्षेत्र में भी कर सकते हैं। लेकिन जल भराव वाले क्षेत्र के लिए यह किस्म सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस किस्म में मिठास काफी अधिक देखने को मिलती है। जिससे इसका वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस किस्म किसी प्रकार का कोई फंगस या कीट रोग नहीं लगता। इसका रंग हल्का बैगनी होता है। इसकी ऑंखें उभरी हुई होती है। इसकी पूरी लम्बी होती है।

गन्ने में खरपतवार उगने से रोकने का आसान तरीका:पुरे साल खरपतवार नहीं उगेंगे

CO-5011 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

CO-5011 गन्ना किस्म 400 से 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन अगर आप इसकी बिजाई नीवनतम विधि से करते हैं। तो आप इसे 600 क्वांटल तक अधिकतम पैदावार भी ले सकते हैं। पैदावार आपके खाद देने के तरीके, मिटटी, पानी और बजाई समय पर निर्भर करता है।

CO-5011 गन्ना किस्म का बिजाई क्षेत्र

CO-5011 गन्ना किस्म की बिजाई आप हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर सकते हैं। इन राज्यों के लिए यह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

नोट- किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार अवश्य करें। बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने की उपज बढ़ाने का मूल मंत्र:गन्ना वैज्ञानिकों ने पौधा गन्ना और पैड़ी गन्ना के लिए बताया ये तरीका

गन्ने की नई किस्म:CO-0238 का विकल्प, लम्बाई और मोटाई बांस बराबर

शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म:स्टिक पहचान और विशेषताएं जानें

गन्ने की बुवाई करते समय कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई खाद पद्धति को जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment