CO-3102 गन्ना किस्म की विशेषताएं:New variety of sugarcane

By Kheti jankari

Updated on:

CO-3102 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-3102 गन्ना किस्म की विशेषताएं:- गन्ने की अनेक किस्म की भारत के अलग-अलग राज्यों में बिजाई की जाती है। लेकिन कुछ ऐसी किस्में भी है, जो लगभग सभी क्षेत्रों में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। गन्ने की सबसे अधिक पैदावार महाराष्ट्र में निकलती है। लेकिन अब हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी गन्ने की ऐसी नई-नई किस्में देखी जा रही हैं। जो महाराष्ट्र के बराबर पैदावार निकाल कर दे रही हैं। ऐसी ही एक गन्ना किस्म जिसकी बजाई आप लगभग पूरे भारत में कर सकते हैं। यह गन्ना किस्म ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। यह गन्ना किस्म CO-3102 के नाम से जानी जाती है। इस गन्ना किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ने बिजाई की नई विधि:अधिक पैदावार के लिए बिजाई करते समय क्या सावधानियां रखें

CO-3102 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-3102 गन्ना किस्म महाराष्ट्र की एक गन्ना किस्म है। जो 2016 में किसानों को दी गई थी। इस गन्ना किस्म की मुख्य विशेषता यह है, कि इसकी लंबाई अधिक रहती है और इसकी मोटाई भी काफी अधिक होती है। इसकी लंबाई 14 से 15 फीट तक आसानी से हो जाती है। इसके एक गन्ने का वजन 4 से 5 किलो तक रहता है। इसका अगोला आखरी तक हरा भरा रहता है। इस गन्ना किस्म की पैड़ी का फुटाव इतना अच्छा नहीं रहता। वह सामान्य ही रहता है, लेकिन इसका पौधा गन्ना काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देता है। गन्ने की यह किस्म रोगों के प्रति सहनशील है। इसमें टॉप बोरर, पोका बोईंग और रेड रॉट जैसे रोग नहीं लगते। लेकिन इसमें आपको कीटनाशकों का समय-समय पर स्प्रे करना पड़ता है। ताकि कीटों रोगों से बचाया जा सके। गन्ने की यह किस्म गिरने के प्रति भी सहनशील है।

CO-3102 गन्ना किस्म की पहचान

CO-3102 गन्ना किस्म की पोरी माध्यम मोटी होती है। इसकी आंख थोड़ी उभरी हुई होती है। इसकी मोटाई अधिक होने से इसकी पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं और आसानी से निकल जाती हैं। इस गन्ना किस्म का रंग मटमैला होता है।

CO-3102 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

गन्ना की इस किस्म की बिजाई आप फरवरी से लेकर अप्रैल तक कर सकते हैं। यह गन्ना किस्म 500 से 600 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। इसकी पैदावार आपके मिट्टी और आपकी खाद प्रबंधन के तरीके पर निर्भर करता है।

नोट- बिजाई करते समय बीज उपचार कीटनाशक और फफूंदीनाशक से जरूर करें।

किसान साथियों अगर आप इस किस्म को लगाना चाहते हैं। तो पहले थोड़ा बीज लेकर अपने क्षेत्र में लगा कर देख सकते हैं। अगर आपको इसके परिणाम अच्छे नजर आते हैं, तो ही आप इसको लगाएं। दूसरा गन्ना किस्म लगाने से पहले नजदीकी चीनी मिल से संपर्क अवश्य कर लें। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने की तूफानी किस्म:अधिक मोटाई और गिरने के प्रति सहनशील किस्म

शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म:स्टिक पहचान और विशेषताएं जानें

पोका बोईंग और रेड रॉट जैसे रोगों को सहने की शक्ति रखती है गन्ने की यह अर्ली किस्म

गन्ने की बुवाई करते समय कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई खाद पद्धति को जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

2 thoughts on “CO-3102 गन्ना किस्म की विशेषताएं:New variety of sugarcane”

Leave a Comment