colk-16202 गन्ना किस्म की विशेषताएं:colk-16202 sugarcane variety characteristics

By Kheti jankari

Updated on:

colk-16202 गन्ना किस्म की विशेषताएं

किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए अच्छी-अच्छी किस्मों का निर्माण वैज्ञानिक लगातार करते आ रहे हैं। ऐसे ही यूपी के वैज्ञानिकों ने एक नई किस्म colk-16202 को निकाला है। यह गन्ना किस्म यूपी के किसानों के लिए स्वीकृत की गई है। यह एक अगेती गन्ना किस्म है। जो अगले वर्ष तक किसानों के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएगी। अबकी बार इसका बीज तैयार करने के लिए किसानों को थोड़ी मात्रा में दी जाएगी। गन्ना किस्म colk-16202 की पहचान और इसकी विशेषताओं के बारे में जानने के लिए आप कृपया पुरा लेख पढ़ें।

गन्ना बिजाई में दीमक के लिए सबसे दमदार कीटनाशक:लम्बे समय तक दीमक की रोकथाम

colk-16202 गन्ना किस्म की विशेषताएं

colk-16202 गन्ना किस्म भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा तैयार की गई है। इस किस्म में शर्करा की मात्रा 17.76% तक पाई जाती है। यह एक रोग प्रतिरोधक क्षमता रखने वाली गन्ना किस्म है। इसमें किसी प्रकार का कोई रोग नहीं लगता। यह किस्म आपको अभी तक किसी किसान के पास देखने को नहीं मिलेगी। अगले वर्ष तक इसका बीज उपलब्ध हो जाएगा। यह यूपी के लिए स्वीकृत किस्म है। इसका गन्ना वजनदार और ठोस होता है। इसके पूरी की अधिक लंबाई और इसकी गन्ने की मोटाई भी अधिक होती है।

गन्ने की बेहरतीन किस्म:लम्बी पोरी और जल भराव वाले क्षेत्रों में बिजाई के लिए उपयुक्त है ये गन्ना किस्म, संपूर्ण जानें

colk-16202 गन्ना किस्म की पहचान

colk-16202 गन्ना किस्म की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। इसकी आंख चपटी, चिपकी हुई और मजबूत होती है। इसकी आंख के पास आपको पोरी का रंग हल्का पीला नजर आता है। अगर अधिक समय तक पाती उतरी हुआ गन्ना, हो तो आपको पोरी बैंगनी या लाल नजर आएगी। इसकी पोरी में सफेद और काला रंग भी आपको हल्का सा देखने को मिलेगा। इसका गन्ना चमकदार होता है।

colk-16202 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

colk-16202 गन्ना किस्म की औसत पैदावार की बात करें। तो यह अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग हो सकता है। अलग-अलग मिट्टी और अलग-अलग क्षेत्र में इसकी पैदावार कम ज्यादा देखी जा सकती है। अभी इसका बीज किसानों को उपलब्ध नहीं हुआ। उसके बाद ही इसकी पैदावार के बारे में पता चल सकेगा। लेकिन यह किस्म आने वाले समय में सबसे अधिक पैदावार देने वाली किस्म बनने वाली है। यह किस्म 600 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार देने की क्षमता रखती है।

नोट-किसान साथियों इस वर्ष आप colk-16202 गन्ना किस्म को ना खरीदें। क्योंकि इसमें डुप्लीकेट बीच बिक रहा है। आप अगले वर्ष इसकी बिजाई करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ना नर्सरी कैसे तैयार करें:कोको पीट और प्लास्टिक ट्रे के बिना गन्ना नर्सरी तैयार करने की विधि

अधिक मोटी और मुलायम पत्तियां वाली गन्ना किस्म:उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों ने तैयार की नई किस्म

गन्ने में खरपतवार उगने से रोकने का आसान तरीका:पुरे साल खरपतवार नहीं उगेंगे

शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म:स्टिक पहचान और विशेषताएं जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

3 thoughts on “colk-16202 गन्ना किस्म की विशेषताएं:colk-16202 sugarcane variety characteristics”

Leave a Comment