colk-15201 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Indian Sugarcane Research Institute Lucknow variety

By Kheti jankari

Updated on:

colk-15201 गन्ना किस्म की विशेषताएं

colk-15201 गन्ना किस्म की विशेषताएं:- गन्ना वैज्ञानिक समय समय पर किसानों के लिए नई-नई किस्म बनाते हैं। जिससे किसान कम खर्चे में अधिक पैदावार ले सकें। गन्ने की कुछ पुरानी किस्म किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देख रही हैं। लेकिन उनमें अब रोग अधिक मात्रा में देखने को मिलते हैं। जिससे किसानों का इन किस्म पर खर्च थोड़ा अधिक बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों ने गन्ने की एक नई किस्म बनाई है। जो colk-15201 के नाम से जानी जाती है। यह किस्म वर्ष 2023 में तैयार की गई थी, और अब की बार बुवाई के लिए किसानों को दी जाएगी। इस गन्ना किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

गन्ने की नई किस्म:CO-0238 का विकल्प, लम्बाई और मोटाई बांस बराबर

colk-15201 गन्ना किस्म की विशेषताएं

colk-15201 भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ की एक विकसित गन्ना किस्म है। गन्ना की यह किस्म इक्षु-11 के नाम से भी जानी जाती है। इसके गन्ने की लंबाई काफी अधिक होती है, और इसमें कल्लों फुटाव भी अन्य किस्मों के मुकाबले थोड़ी अधिक देखा जाता है। इस किस्म की पोरी एक समान लंबी होती है। उसका रंग गहरा हरा होता है। इसमें शर्करा की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिससे यह अधिक पैदावार निकाल कर देती है। इसमें शर्करा की मात्रा 17.46% के लगभग पाई जाती है। जो गन्ने में काफी ज्यादा मानी जाती है। जानने की यह किस्म गिरने के प्रति भी सहनशील है। जिससे आप इसका किसी भी क्षेत्र में बिजाई कर सकते हैं। गन्ना की यह किस्म पोका बोईंग, रेड रॉट और टॉप बोरर जैसे रोगों के प्रति सहनशील है।

colk-15201 गन्ना किस्म की पहचान

colk-15201 की पहचान की बात करें, तो इसकी आंखें उभरी हुई होती हैं और आंखों के ऊपर हल्की सी पूछ देखने को मिलती है। इसकी पत्तियां मुलायम होती हैं और लिप सीट पर बैंगनी रंग के धब्बे पाए जाते हैं। इसकी पत्तियां गहरी हरी और चौड़ी होती है। गन्ने की इस किस्म की लंबाई माध्यम और मोटाई भी माध्यम होती है।

colk-15201 गन्ना किस्म का बिजाई क्षेत्र

colk-15201 की बिजाई आप पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में कर सकते हैं। इस किस्म की बिजाई आप नवंबर से मार्च तक कर सकते हैं। गन्ना की यह किस्म 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है।

नोट-किसान साथी बजाई करते समय बीज उपचार फफुंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

अगर आपको किसी किस्म के बारे में जानकारी चाहिए। तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया हमें जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- जल भराव वाले क्षेत्रों में तहलका मचाएगी गन्ने की यह किस्म

20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें:रोग रहित गन्ना किस्म,महाराष्ट्र की गन्ना किस्म

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म

गन्ने में कम पैसों में खरपतवार नियंत्रण कैसे करे

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

7 thoughts on “colk-15201 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Indian Sugarcane Research Institute Lucknow variety”

  1. 15201 गन्ने का बीज कहां से मिलेगा और भाव क्या होगा, मैं बुलन्दशहर से हूं।

    Reply
  2. Up ke liye hold per thee kya up keliye swikrit ho gyi hai abhi adhikari ghoshna nahi hui hai colk 15201 ki

    Reply

Leave a Comment