NK-30 प्लस मक्का किस्म की विशेषताएं:Features of NK-30 Plus maize variet

By Kheti jankari

Updated on:

पुरे देश में अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है मक्का की यह हाइब्रिड किस्म

NK-30 प्लस मक्का किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, फसल की अच्छी पैदावार के लिए जितना महत्व खादों और मिट्टी का होता है। उतना ही महत्व एक उत्तम बीज का भी होता है। मक्का की अच्छी पैदावार के लिए आपको एक उन्नत किस्म का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। जिससे आप अपनी फसल से अधिक से अधिक पैदावार ले सकें और अधिक मुनाफा कमा सकें। माध्यम से हमें पकाने वाली मक्का की एक ऐसी किस्म है, जो किसानों द्वारा काफी पसंद की जाती है। यह किस्म स्विट्जरलैंड की एक कंपनी से सिंजेंटा सीड्स द्वारा दी जाती है। यह मक्का किस्म NK-30 प्लस के नाम से जानी जाती है। इस मक्का किस्म के पकाने का समय और इसकी औसत पैदावार के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा पढ़ें।

काली मिट्टी में सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देती है, मक्का की यह किस्म

NK-30 प्लस मक्का किस्म की विशेषताएं

एनके-30 प्लस मक्का किस्म सिंजेंटा सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की लंबाई मद्धम होती है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील है। विपरीत मौसम में भी वह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकालकर देती है। मक्के की इस किस्म की बिजाई आप लगभग पूरे भारत में कर सकते हैं। इस किस्म के भुट्टों में एक समान दाने निकलते हैं, और भुट्टे काफी बड़े होते हैं।

NK-30 प्लस मक्का किस्म का पकने का समय और औसत पैदावार

मक्का की यह की यह किस्म पकने में 115 से 120 दिन का समय लेती है। इस किस्म की औसत पैदावार 40 से 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन आप वैज्ञानिक तरीके से खेती करके और अच्छी प्रकार से खेत तैयार करके इस किस्म से 50 क्विंटल प्रति एकड़ तक अधिकतर पैदावार ले सकते हैं।

NK-30 प्लस मक्का किस्म का बजाई समय और बीज मात्रा

मक्का की इस किस्म की 8 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। इसकी बिजाई में लाइन से लाइन की दुरी 45-60 सेंटीमीटर, पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर तक रखनी होती है। इस किस्म की बिजाई आप जून जुलाई में कर सकते हैं। खरीफ के सीज़न में यह किस्म सबसे अच्छी पैदावार निकालकर देती है। इस किस्म की बिजाई के लिए भारी दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है। रेताली या हल्की मिट्टी में यह इतनी अच्छी पैदावार निकाल कर नहीं देती।

NK-30 प्लस मक्का किस्म का आपको 4 किलोग्राम का पैकेट 1100 से 1200 रु तक आसानी से मिल जाता है।

नोट-किसान साथी बीज अपने भरोसेमंद दुकानदार से ही खरीदें और बजाई करते समय बीज उपचार अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- पायनियर सीड्स की सबसे अच्छी हाइब्रिड मक्का किस्म

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment