एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय मुख्य सावधानियां:Main precautions while planting single eyed sugarcane

By Kheti jankari

Updated on:

एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय मुख्य सावधानियां

किसान साथियों नमस्कार, गन्ने की बिजाई किसानों ने शुरू कर दी है। गन्ना बिजाई की अनेक विधियां देखी जाती हैं। इन विधियों में किसान एक या दो आंख टुकड़े का इस्तेमाल करता है। लेकिन गन्ना बुवाई में अगर आप एक आंख के टुकड़े का इस्तेमाल करते हैं। तो आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। कृषि वैज्ञानिक भी एक आंख के गन्ने की बिजाई करने की सिफारिश करते है। एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय किसान अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिससे उनका 100% तक जमाव नहीं होता और उनकी पैदावार कहीं ना कहीं घट जाती है। इसलिए हमें एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय कुछ सावधानियां अवश्य करनी चाहिए। जिससे हमें अधिक पैदावार मिल सके। एक आंख का गन्ने की बिजाई करते समय मुख्य सावधानियां नीचे बताई गई हैं।

गन्ने की बेहरतीन किस्म:लम्बी पोरी और जल भराव वाले क्षेत्रों में बिजाई के लिए उपयुक्त है ये गन्ना किस्म, संपूर्ण जानें

एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय मुख्य सावधानियां

एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय हमें कुछ सावधानियां का इस्तेमाल करना पड़ता है। ताकि हमारी पैदावार पर कोई असर न पड़े। कुछ किसान भाई इस समय गलतियां कर बैठते हैं, और उनकी पैदावार घट जाती है। मुख्या ध्यान रखने योग्य सावधानियां नीचे बताई गई हैं।

  • अगर आप एक आंख के गन्ने की बिजाई करते हैं। तो आपको गन्ने की आंख को ऊपर की तरफ रखना है। अगर आप गन्ने की आंख को नीचे चली जाती है। तो आंख खराब हो जाती है, और उसका जमाव नहीं हो पाता।
  • एक आंख के गन्ने की बिजाई करते समय आपको उचित दूरी बनाए रखनी जरूरी है। आंख से आंख की दूरी एक से डेढ़ फ़ीट रखनी आवश्यक है। ताकि कल्लों का फुटाव अच्छे से हो सके।
  • किसान साथियों अगर आप सूखे में बिजाई करते हैं। तो पहले गन्ने पर हल्की मिट्टी चढ़ायें और उसके बाद पानी चला कर बाद में उसकी मिट्टी से पूरी तरह से ढक दें। जिससे उसमें नमी लंबे समय तक बनी रहे।
  • एक आंख के गन्ने की बिजाई में खूडों की दूरी आप अपने हिसाब से रखें। खूड़ों से खूडों की दूरी आप 28 इंच से लेकर जितनी भी रखना चाहते हो रख सकते हैं।
  • कीटनाशकों का प्रयोग आप बिजाई के समय और पानी देने से पहले ही करें। जिससे गन्ने खराब ना हो।
  • मार्च अप्रैल में वर्टिकल विधि से बिजाई ना करें। क्योंकि इस विधि से बिजाई अक्टूबर नवंबर में अच्छी रहती है। इस समय इस विधि से अच्छी पैदावार नहीं निकलती।

अगर आपको गन्ने से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए। तो कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-अधिक कल्लों के फुटाव लिए इस विधि से करें गन्ने की बिजाई:बंपर पैदावार का लेने का आसान तरीका

2024 में बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है गन्ने की ये 10 किस्में

गन्ने की नई किस्म:CO-0238 का विकल्प, लम्बाई और मोटाई बांस बराबर

गन्ने में जड़ बेधक का नियंत्रण कैसे करें:गन्ने की ऊपरी पत्तियां पीली होने का कारण

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment