ADV-216 भिंडी किस्म की विशेषताएं:okra variety from Advanta Seeds

By Kheti jankari

Updated on:

भिंडी की हाइब्रिड किस्म

ADV-216 भिंडी किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, भिंडी की काफी सारी किस्में आपको बाजार में देखने को मिल जाती हैं। ऐसे ही एडवांटा सीड्स भी भिंडी की काफी सारी किस्म तैयार करता है। इसकी राधिका भिंडी किस्म काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इसने अभी एक अपनी एक नई भिंडी किस्म तैयार की है। जो ADV-216 के नाम से प्रसिद्ध है। इस किस्म का बाजार में अन्य किस्म के मुकाबले भाव थोड़ा अधिक मिलता है। इस भिंडी किस्म की विशेषताएं जानने के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

फरवरी में बिजाई की जाने वाली भिंडी की हाइब्रिड किस्म

ADV-216 भिंडी किस्म की विशेषताएं

ADV-216 अडवांटा सीड्स द्वारा दी गई भिंडी की हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की पहली तुड़ाई 40 से 45 दिन पर हो जाती है। इसके फल पतला, मध्यम आकार और गहरे हरे रंग का होता है। इसका फल मुलायम होता है। जिससे इसका बाजार में अन्य किस्म के मुकाबले भाव थोड़ा अधिक मिलता है। भिंडी की यह किस्म येलो मोजैक वायरस और लीफ कर्ल वायरस के प्रति सहनशील है। इस किस्म के पौधे मध्यम लंबाई वाले होते हैं। इसके एक पौधे पर काफी अधिक फल देखने को मिलता है।

ADV-216 भिंडी किस्म का बिजाई समय

भिंडी की इस किस्म की बिजाई ग्रीष्मकालीन और बरसात के मौसम में की जाती है। इसकी बिजाई के लिए फरवरी मार्च और जून जुलाई का समय सबसे उपयुक्त रहता है। भिंडी की बिजाई के लिए 20 से 25 डिग्री का तापमान सबसे अच्छा रहता है।

ADV-216 भिंडी किस्म की औसत पैदावार

भिंडी की यह किस्म 5 से 6 महीने तब आराम से फल देती रहती है। यह किस्म 15 से 16 टन प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। भिंडी की इस किस्म को रोगों से सुरक्षित रखकर इसे 7 से 8 महीने तक सफल ले सकते हैं। और अपनी पैदावार को बढ़ा सकते हैं।

नोट-बजाई करते समय बीज उपचार फफूंदी नाशकों और कीटनाशकों से आवश्यक करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-लंबे दोनों वाली एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड मक्का किस्म:औसत पैदावार, बजाई समय

15 दिन में आलू का साइज डबल करने के लिए सबसे दमदार स्प्रे

टमाटर की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में|Top 5 Hybrid Varieties of Tomatoes

गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment