हरियाणा और पंजाब में धुंध (कोहरे) का ऑरेंज अलर्ट जारी:24 से 28 दिसंबर 2023 को सीजन की पहली धुंध:Orange alert issued for fog in Haryana and Punjab

By Kheti jankari

Updated on:

हरियाणा और पंजाब में धुंध (कोहरे) का ऑरेंज अलर्ट जारी

किसान साथियों नमस्कार, आज 24 दिसंबर हो चुकी है, लेकिन अभी तक मौसम में धुंध(कोहरे) देखने को नहीं मिल रही थी। दिन में धूप तेज होने की वजह से गर्मी काफी बढ़ जाती है। और रात में तापमान कम रहता है। जिससे फसलों को भी नुक्सान नुक्सान उठना पड़ता है। आज मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में धुंध (कोहरा) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ-साथ कुछ जिलों में बारिश के भी असर दिख रहे हैं। कौन-कौन से जिलों में धुंध(कोहरे) का ऑरेंज अलर्ट है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे जानें-

पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा पसंद की जाने वाली गेहूं की खास उन्नत किस्म की करें बजाई

पंजाब के इन जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, बरनाला, मनसा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला आदि जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की धुंध होने की संभावना है। यह धुंध (कोहरे) 24 से 28 दिसंबर तक लगातार बनी रहेगी।

पंजाब के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पंजाब के अमृतसर, तारांतरण, नवा शहर, कपूरथला, जालंधर, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब आदि जिलों में मौसम विभाग के द्वारा ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में भारी मात्रा में धुंध पड़ने वाली है। कुछ जिलों में चार दिन लगातार धुंध पड़ेगी और हलकी बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत आदि जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में हल्का धुंध (कोहरे) देखने को मिलेगा और हल्की बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहगढ़ और हिसार आदि जिलों में घना धुंध (कोहरे) छाए रहने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई। इन जिलों में कोहरे के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी है। और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक का गिरावट देखने को मिल सकती है।

इसके अतिरिक्त बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा व धूप बनी रहेगी।

जानकरी सूत्र- मौसम विभाग चंडीगढ़

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे दूसरे किसानों तक शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – गेहूं में दूसरी सिंचाई:कल्ले नहीं बने, डालें ये दमदार खाद:पीलापन खत्म करने का सही समय

सरसों में दूसरी सिंचाई पर डालें ये दमदार खाद:मिलेगी 1 से 2 कुंतल अधिक पैदावार

आलू में झुलसा रोग की आने से पहले ही करें पहचान आपनाएँ ये आसान तरीका

रेड रॉट रोग से बचाव के लिए इस गन्ना किस्म की करें बजाई

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment