लहसुन में आखिरी खाद कौन सा डालें:पैदावार बढ़ाने के लिए सही समय और सही मात्रा देना जरूरी:Time to apply last fertilizer to garlic

By Kheti jankari

Updated on:

लहसुन में आखिरी खाद कौन सा डालें

लहसुन में आखिरी खाद कौन सा डालें:- किसान साथियों नमस्कार, इस समय सभी किसानों की लहसुन की फसल लगभग 90 से 100 दिन की हो गई है। यह समय लहसुन में कंद बनने का होता है। लहसुन की लगभग सभी प्रकार की किस्म 120 से 160 दिन में पककर तैयार हो जाती हैं। आप इन इन किस्म में खाद डालते समय वैरायटी के हिसाब से 5-10 दिन ऊपर नीचे कर सकते हैं। लहसुन में आखिरी खाद आपकी पैदावार को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी लहसुन की क्वालिटी को भी सुधरता है। जिससे आपके बाजार में अच्छे भाव मिल जाते हैं। लहसुन में हमें आखिरी खाद कौन सा देना चाहिए और किस समय देना चाहिए। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

लहसुन में कीट, रोग व खुराक का चमत्कारी स्प्रे:फफूंद रोग, रस चूसक कीट और टॉनिक का बेस्ट कांबिनेशन

लहसुन में आखिरी खाद देने का समय

किसान साथियों लहसुन में हमें 90 से 95 दिनों पर आखिरी खाद दे देना चाहिए। यह आखिरी खाद देने का सबसे सही समय होता है। अगर आप इसके बाद लहसुन में जमीन में खाद देते है, तो इसके आपको फायदे की जगह नुकसान उठाने पड़ेंगे। क्योंकि इससे लहसुन इससे लहसुन की लंबाई बढ़ेगी। उसके कंद का साइज तो बढ़ेगा। लेकिन कंद का वजन कम हो जाएगा। इसलिए किसान भाइयों को 90 से 95 दिन के बाद जमीन खाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप इसके बाद खाद देना चाहते हैं। तो आप एनपी ग्रेड खादों को स्प्रे के माध्यम से दे सकते हैं।

लहसुन में आखिरी खाद कौन सा डालें

किसान साथियों 90 से 95 दिन पर हमें अपनी लहसुन की फसल में कैल्शियम नाइट्रेट 20 से 25 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से डालना चाहिए। इसके साथ हमें इस समय यूरिया का प्रयोग नहीं करना। क्योंकि इस समय लहसुन को नाइट्रोजन की जितनी मात्रा की आवश्यकता पौधे को होती है। वह कैल्शियम नाइट्रेट से पौधे को मिल जाती है, या वह जमीन से अपने आप ग्रहण कर लेता है। कैल्शियम नाइट्रेट लहसुन के कंद का साइज बढ़ाने के साथ-साथ उनकी क्वालिटी में भी सुधार करता है।

नोट-किसान साथियों इस समय पर धूप थोड़ी तेज होती है, थ्रिप्स और फंगस का अटैक भी लहसुन की फसल में देखने को मिलता है। इसलिए समय-समय पर फंगीसाइड और कीटनाशकों को स्प्रे करते रहें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- लहसुन में नोक सुखना:पत्तियों का पीलापन:एक स्प्रे में संपूर्ण समाधान

लहसुन में कितना कारगर है पिक्सल का प्रयोग:कंद वर्गीय फसलों के लिए रामबाण

लहसुन में 70-80 दिनों पर करें ये काम:फिर होगी बंपर पैदावार

लहसुन की उपज और क्वालिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता स्प्रे

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment