VCF-0517 गन्ना किस्म की विशेषताएं:VCF-0517 Sugarcane Variety Characteristics

By Kheti jankari

Updated on:

भारत की सबसे अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म

भारत में गन्ने की अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। जो काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती हैं। लेकिन महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने की कुछ ऐसी किस्में है। जो अब तक सबसे अधिक पैदावार देने वाली किस्म है। जो कर्नाटक के विज्ञानियों द्वारा तैयार की गई है। यह किस्म VCF-0517 के नाम से जानी जाती है। यह किस्म पिछले 5 से 6 सालों में कर्नाटक के किसानों को सबसे अधिक पैदावार निकालकर दे रही है। इस किस्म को अब देश के अन्य राज्य के किसान भी बजाई कर रहे हैं, और अच्छी पैदावार निकाल रहे हैं। VCF-0517 गन्ना किस्म की विशेषताएं के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ना बिजाई में दीमक के लिए सबसे दमदार कीटनाशक:लम्बे समय तक दीमक की रोकथाम

VCF-0517 गन्ना किस्म की विशेषताएं

VCF-0517 गन्ना किस्म कर्नाटक की एक गन्ना किस्म है। यह भारत की सबसे अधिक पैदावार देने वाली किस्म है। इसका गन्ना ठोस होता है। इसमें चीनी की मात्रा भी काफी अधिक देखने को मिलती है। इसकी मोटाई काफी ज्यादा अधिक होती है। इसके एक गन्ने का वजन 10 किलोग्राम के लगभग रहता है। गन्ने की यह किस्म तैयार होने में 10 से 12 महीने का समय लेती है। इसमें किसी प्रकार का कोई कीट या फंगस रोग देखने को नहीं मिलता।

VCF-0517 गन्ना किस्म की पहचान

पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद:अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद

VCF-0517 गन्ना किस्म का रंग हल्का हरा होता है। इसकी गोल आंख और पोरी की मोटाई और लंबाई काफी अधिक देखने को मिलती है। यह भारत की सबसे अधिक मोटाई वाली गन्ना किस्म है। इसका गन्ना देखने में co-15023 जैसा लगता है।

VCF-0517 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

गन्ना की यह किस्म कर्नाटक में लगभग 800 से 900 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। अब धीरे-धीरे इसकी बिजाई पूरे भारत में होने लगी है। तो अभी इसके पूरे भारत के औसत पैदावार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जैसे ही मिलती है, आपको बता दी जाएगी। लेकिन यह एक अधिक पैदावार देने वाली किस्म है।

नोट- गन्ने की यह किस्म यूपी, हरियाणा और पंजाब के लिए स्वीकृत नहीं है। कृपया गन्ना मिल से संपर्क करके ही गन्ने की बिजाई करें।

किसान साथियों अगर आप इस गन्ना किस्म की बिजाई करना चाहते हैं। तो आप कर्नाटक के किसी किसान से संपर्क करके इसको मंगवा सकते हैं। अभी यह किस्म उत्तर भारत में नहीं मिलती। लेकिन धीरे-धीरे किसान इसको लगा रहे हैं। तो एक दो साल में आपको ये किस्म आसानी से मिलने लगेगा। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – 2024 में बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है गन्ने की ये 10 किस्में

गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके:प्रगतिशील किसान का अनुभव

गन्ने की नई किस्म:CO-0238 का विकल्प, लम्बाई और मोटाई बांस बराबर

शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म:स्टिक पहचान और विशेषताएं जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

2 thoughts on “VCF-0517 गन्ना किस्म की विशेषताएं:VCF-0517 Sugarcane Variety Characteristics”

Leave a Comment