PAC-751 (इलाईट) मक्का किस्म की विशेषताएं:hybrid variety of maize

By Kheti jankari

Updated on:

PAC-751 (इलाईट) मक्का की हाइब्रिड किस्म

PAC-751 (इलाईट) मक्का किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, एडवांटा सीड्स मक्का की अनेक तरह की किस्म किसानों के लिए बनता है। इन किस्मो की अलग-अलग विशेषताएं होती हैं। कुछ किस्म भारी मिट्टी के लिए बनी होती है, तथा कुछ इसमें हल्की मिट्टी के लिए बनाई जाती है। PAC-751 (इलाईट) एडवांटा सीट्स द्वारा बनाई गयी मक्का की हाइब्रिड किस्म है। एडवांटा सीट्स यूपीएल कंपनी का एक ब्रांड है। इस मक्का किस्म की विशेषताएं, पकाने का समय आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

100 दिन में पकने वाली मक्का की हाइब्रिड किस्म:किसानों की मन पसंद किस्म

PAC-751 (इलाईट) मक्का किस्म की विशेषताएं

PAC-751 (इलाईट) मक्का किस्म भारी जमीन के लिए बनाई गई एक मक्का किस्म है। इस किस्म की बिजाई आप रबी और खरीफ दोनों सीजन में कर सकते हैं। इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है, इसके भुट्टे के ऊपर का कवर  (पत्तियां) काफी कठोर होता है। जिससे यह कीट रोगों से लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। मक्का की यह किस्म तेज हवाओं को भी सहन करने की क्षमता रखती है। क्योंकि इसकी लंबाई कम होती है।

PAC-751 (इलाईट) मक्का किस्म का पकने का समय

रबी सीजन में अगर आप मक्का किस्म की बिजाई करते हैं। तो यह 135 से 140 दिनों में पैक कर तैयार हो जाती है। अगर खरीफ के सीजन में इसकी बिजाई की जाए। तो यह 110 से 120 दिन में पककर आराम से तैयार हो जाती है। इसके पकाने का समय मौसम और अलग-अलग परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

PAC-751 (इलाईट) मक्का किस्म की औसत पैदावार

मक्का की इस किस्म की औसत पैदावार खरीफ के सीजन में 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ और रवि के सीजन में 40 से 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक आसानी से निकल आती है। लेकिन इसके लिए किसान साथियों आपको इसमें खादों और पानी का उचित प्रबंध करना पड़ता है।

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- पुरे देश में अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है मक्का की यह हाइब्रिड किस्म

काली मिट्टी में सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देती है, मक्का की यह किस्म

मक्का की इस किस्म से होगा तगड़ा मुनाफा:अधिक पैदावार, कम समय में पकने वाली किस्म

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment