COLK-9709 गन्ना किस्म:Features of COLK-9709 Sugarcane Variety

By Kheti jankari

Updated on:

CO-0238 से अधिक पैदावार निकाल कर देती है गन्ने की यह अगेती किस्म

COLK-9709 गन्ना किस्म:- गन्ना किस्म CO-0238 वैरायटी पिछले कई सालों से किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही थी। लेकिन पिछले वर्ष इस गन्ना किस्म में टॉप बोरोर और रेड रॉट जैसी बीमारी काफी अधिक मात्रा में देखने को मिली है। जिससे किसान भाइयों का इस किस्म पर खर्च थोड़ा अधिक बढ़ा है, और इस बार इसकी पैदावार भी कम निकली है। CO-0238 गन्ना किस्म के मुकाबले की पैदावार देने वाली एक गन्ना किस्म COLK-9709 जो भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा बनाई गई है। गन्ना की यह किस्म पिछले वर्षों में किसान द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। इस गणना किस्म की विशेषताएं के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपा पूरा लेख पढ़ें।

जल भराव वाले क्षेत्रों में तहलका मचाएगी गन्ने की यह किस्म

COLK-9709 गन्ना किस्म की विशेषताएं

कोलक-9709 भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ की एक गन्ना किस्म है। इस गन्ना किस्म का अगोला आखिर तक हरा रहता है। गन्ने की इस किस्म में कल्लों फुटाव बहुत अच्छा रहता है। इसकी एक आंख से 10 से 12 कल्ले आसानी से बन जाते हैं, और गन्ने एक समान लंबाई के बनते हैं। गन्ना की इस किस्म का पैड़ी में भी फुटाव बहुत अच्छा होता है। इसमें आपको किसी प्रकार का कोई स्प्रे करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। गन्ना की यह किस्म रेड रॉट, पोका बोईंग और टॉप बोरोर जैसे रोगों के प्रति सहनशील है। लेकिन आपको इस पर समय समय पर कीटनाशकों का प्रयोग करना पड़ेगा।

COLK-9709 गन्ना किस्म की पहचान

गन्ने की यह किस्म 14 से 15 फीट लंबी हो जाती है। इसकी पोरी की लंबाई भी काफी अधिक होती है। इस गन्ना की मोटाई CO-0238 गन्ना जैसी रहती है। इसकी सबसे बड़ी पहचान यह है, की इसकी छोटी और चपटी आंखें होती है। इसकी आंखों पर पंख बने हुए होते हैं। और पूरी आंख पंखों से ढकी हुई होती है। इस गन्ना किस्म का अगोला गहरे हरे रंग का होता है।

COLK-9709 गन्ना किस्म की औसत पैदावार और बजाई समय

गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक कर सकते हैं। यह आपको पूरी अच्छी पैदावार निकाल कर देगी। वैसे इस गन्ना किस्म की औसत पैदावार 350 से 400 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है।

नोट-किसान साथियों अगर आप इस गन्ना किस्म का बीज लेना चाहते हैं। तो गन्ना अनुसंधान संस्थान या नजदीकी चीनी मिल से संपर्क करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपा कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं

करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने

गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

10 thoughts on “COLK-9709 गन्ना किस्म:Features of COLK-9709 Sugarcane Variety”

  1. मै आपके अनुसन्धान केंद्र से विकसित गन्ना प्रजाति colk 9709 का बीज लेना चाहता हूँ कृपया मार्गदर्शन करने की कृपा करें

    Reply
  2. किसान भाइयों, इस वर्ष गन्ना मूल्य का भुगतान समिति(ERP) से होने के कारण गन्ना बीज मिल पर्ची/लोन पर देना सम्भव नही है !अतः गन्ने का बीज स्वयं या नजदीक के गाँव मे अवश्य रोक ले {बजाज मिल प्रतापपुर} CANESU

    Reply

Leave a Comment