गन्ना नर्सरी:कैसे है लाभकारी,संपूर्ण जाने, प्रगतिशील किसानों की पहली पसंद क्यों बना ये तरीका:Benefits of preparing sugarcane nursery

By Kheti jankari

Updated on:

गन्ना नर्सरी

गन्ना नर्सरी तैयार करने के लाभ:- किसान साथियों नमस्कार, गन्ने की वैसे तो अनेक विधियां देखी जाती हैं, और उनसे गन्ने की बिजाई भी किसान लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन पिछले 1 से 2 सालों में गन्ना नर्सरी तैयार करने का चलन काफी बढ़ गया है। गन्ना नर्सरी से बिजाई करने पर किसानों को काफी ज्यादा लाभ भी देखने को मिल रहे हैं। गन्ना नर्सरी क्यों लाभकारी है, अगर इस पर बात करें तो इसके अनेक लाभ हैं। जो आप नीचे इस लेख में बताये गए है। प्रगतिशील किसान इस समय गन्ने की नर्सरी से काफी अच्छी पैदावार ले रहे हैं। पैदावार के साथ-साथ उनको रोग भी कम मात्रा में देखने को मिलते हैं, और उपज में बढ़ोतरी होती है।

गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके:प्रगतिशील किसान का अनुभव

गन्ना नर्सरी तैयार करने के लाभ

गन्ने की नर्सरी तैयार करने के काफी ज्यादा लाभ है। एक एकड़ में गन्ने के लगभग 1000 पौधे लगाए जाते हैं, और इन पौधों को किसान भाई नर्सरी से तैयार करके अपने खेत में लगाते हैं। इन्हीं पौधों से फिर आगे कल्ले बनने शुरू होते हैं। गन्ना नर्सरी तैयार करने के कुछ लाभ नीचे बताए गए हैं।

  • गन्ना नर्सरी तैयार करने की कई विधियां है। जिसमें 3 क्वांटल से 7 क्विंटल बीज प्रति एकड़ प्रयोग होता है। जिससे किसानों का बीज पर खर्च घट जाता है।
  • गन्ना नर्सरी से आपको जमाव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती। जहां सामान्य विधि से 40% से 50% तक ही जमाव हो पता है। वही गन्ना नर्सरी से बिजाई करने पर आपको 90% तक जमाव देखने को मिलता है। इसमें काफी कम मात्रा में गन्ने मरते है।
  • गन्ना नर्सरी से गन्ने की बिजाई करने से आपको एक समान कल्ले निकलते हैं। और कल्लों में एक समान गन्ने बनते हैं।
  • गन्ना नर्सरी से आपके गन्ने में लगने वाले टॉप बोरर और रेड रॉट जैसे रोगों को आने की संभावना 50% से 60% तक कम हो जाती है।
  • गन्ना नर्सरी से बिजाई करके आप सामान्य विधि से अधिक पैदावार ले सकते हैं।
  • अगर आप गेहूं कटाई के बाद गन्ने की बिजाई करना चाहते हैं। तो आप गन्ना नर्सरी तैयार करने से अपने गन्ने की अगेती बिजाई हो जाती है। क्योंकि गन्ने की नर्सरी आपको 25 से 30 दिन पहले ही तैयार करनी पड़ती है। जिससे आपके गन्ने की पिछेती बुवाई ना होकर अगेती बुवाई हो जाती है।

कुछ किसान साथी यह सोचते हैं, कि गन्ने की नर्सरी तैयार करने पर उनका लेबर खर्च अधिक बढ़ जाता है। लेकिन किसान साथियों इसके साथ-साथ आपका बीज का खर्च भी कम होता है। और आपको जमाव भी ज्यादा देखने को मिलता है। जिससे आपकी उपज तो बढ़ती ही है। दूसरा आपको खाद भी कम मात्रा में प्रयोग करना पड़ता है। क्योंकि नर्सरी में पौधे जल्दी तैयार हो जाते हैं।

जो किसान साथी गन्ने की नर्सरी तैयार करके बिजाई करते हैं। वह कृपया अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करे करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- अधिक मोटी और मुलायम पत्तियां वाली गन्ना किस्म:उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों ने तैयार की नई किस्म

COPB-95 अर्ली गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

रेड रॉट रोग से बचाव के लिए इस गन्ना किस्म की करें बजाई

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment