कावेरी सीड्स की काली सरसों किस्म KBH-5207 की खासियत जानें:Kaveri Seeds Top Mustard Variety

By Kheti jankari

Updated on:

कावेरी सीड्स की काली सरसों किस्म KBH–5207 की खासियत जानें

किसान साथियों नमस्कार, सरसों और गेहूं रबी के सीजन में बुवाई की जाने वाली मुख्य फसलें हैं। जिनकी बजाई भारत में सबसे अधिक की जाती है। आजकल किसान भाई गेहूं को छोड़कर सरसों की बिजाई अधिक मात्रा में कर रहे हैं। जिससे वह अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एक तो सरसों में गेहूं की अपेक्षा कम पानी की आवश्यकता होती है। दूसरा सरसों में रोग भी बहुत कम लगते हैं। जिससे किसानों किसान का फसल पर खर्च घट जाता हैं। आजकल सरसों की नई-नई किस्म पैदावार भी अच्छी दे देती हैं। सरसों का भाव भी पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ा है। इसलिए सरसों की खेती करके किसान अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। सरसों की आमतौर पर दो प्रकार की किस्म देखी जाती हैं। पीले प्रकार की सरसों दूसरी होती है काली प्रकार की सरसों। सरसों का बीज का मुख्य स्त्रोत कनाडा है। भारत में सबसे पहले सरसों का उल्लेख इस पूर्व पांचवीं शताब्दी में गौतम बुद्ध की एक कहानी से मिलता है। संशिता शोषण क्षेत्र में सरसों की अच्छी पैदावार होती थी। सरसों के प्रमुख उत्पादकों में कनाडा, नेपाल, हंगरी, ब्रिटेन, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है। सरसों के बीज तेल और प्रोटीन का एक समृद्ध स्त्रोत है।सरसों के बीजों में 40% से 48% तक तेल और 43.6% तक प्रोटीन होता है।

पयोनियर 45s46 सरसों किस्म की सम्पूर्ण जानकरी

KBH–5207 सरसों किस्म की विशेषताएं

KBH–5207 सरसों किस्म कावेरी सीड्स की हाइब्रिड सरसों किस्म है। कावेरी सीड्स भारत में गेहूं, सरसों, धान , सूरजमुखी और मक्का आदि के उच्च क्वालिटी के बीच किसानों को उपलब्ध कराती है। ऐसे ही कावेरी की सरसों की KBH–5207 किस्म है। जो पूरे समय में पकने वाली किस्म है। इसकी किस्म में तना गलन की समस्या नहीं है। यह किस्म पीला रतुआ और सफेद रतुआ के प्रति सहनशील है। इसमें कल्लों का फुटाव अधिक होता है। इसमें जड़ से ही कल्ले निकलने शुरू हो जाते हैं। इस किस्म का दाना मोटा और चमकदार होता है। इसका तना मजबूत होता है।

KBH–5207 सरसों किस्म का बजाई समय

सरसों की यह किस्म पकाने में 135 से 145 दिन का समय लेती है। इसलिए इस किस्म की बिजाई अगेती करनी चाहिए। इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर महीने में सबसे उपयुक्त रहती है। अगर आप नवंबर में इसकी बिजाई करना चाहे, तो 10 नवंबर तक इसकी बिजाई कर सकते हैं। लेकिन अक्टूबर माह इसकी बिजाई के लिए सबसे अच्छी है। अगर आप इस किस्म को समय पर बजाई करते हैं। तो यह आपको एक अच्छी पैदावार निकाल कर दे सकती है। सरसों की बजाई करते समय बीज उपचार करना जरूरी होता है।

KBH–5207 सरसों किस्म की पैदावार

कावेरी सीड्स की यह किस्म एक अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस किस्म की औसत पैदावार 12 से 14 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। यह पैदावार अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अगर आप इस किस्म की अच्छे से देखभाल करते हो तो इससे एक अच्छी पैदावार ले सकते हो।

KBH–5207 सरसों किस्म बीज मात्रा

सरसों की इस किस्म का 1kg बीज प्रति एकड़ आम तौर पर प्रयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप इसकी बजाई सीड ड्रिल से करते है, तो 800g बीज प्रति एकड़ और हाथ से सीधी बजाई में 1kg बीज प्रति एकड़ प्रयोग करना चाहिए। सरसों की बजाई के समय 50kg DAP और 25kg पोटाश और 10kg सल्फर दानेदार डालें।

KBH–5207 सरसों किस्म बीज मूल्य

सरसों की इस किस्म का बीज आपको 1000रु से लेकर 1050रु तक आसानी से मिल जाता है।

नोट- सरसों की बजाई करते समय बीज उपचार अवश्य करें।

जिन किसान भाइयों ने इस गेहूं की बजाई पिछले वर्ष की हो, वो इस किस्म की पैदावार और आपको यह बीज कैसा लगा। कृपा कमेंट की माध्यम से जरूर बताएं। धन्यवाद!

FAQ

सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली सरसों कौन सी है?
सरसों की लगभग सभी किस्मे अच्छी पैदावार देती है। सरसों की पैदावार आपके खेत की मिटटी और पानी पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें -सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद

अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें

राशि-1604 हाइब्रिड काली सरसों किस्म की विशेषताएं

श्रीराम सीड्स लिमिटेड की नई सरसों किस्म श्रीराम-1668 की खूबियां जाने

इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

5 thoughts on “कावेरी सीड्स की काली सरसों किस्म KBH-5207 की खासियत जानें:Kaveri Seeds Top Mustard Variety”

  1. Kbh 5207 सरसो सीड्स का बीज का प्रति kg क्या भाव है और कहाँ मिलेगा.

    Reply
  2. मुझे 1 एक kg kbh 5207 की अभी जरुरत है. कृपया कैश on डेलिवेरी करें. या जैसा आपको सुबिधा हो. नमस्कार

    Reply

Leave a Comment